नए ऑर्डर्स के दम पर ₹325 के पार निकला Navratna PSU शेयर, तिमाही नतीजों से चमका Railway स्टॉक, मार्केट कैप ₹10,290 करोड़ के पार

भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को नवरत्न पीएसयू (PSU) कंपनी RailTel Corporation of India के शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है. लगातार मिल रहे बड़े घरेलू ऑर्डर्स के दम पर कंपनी के स्टॉक में सुबह के दौरान करीब 4% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सुबह कंपनी का शेयर ₹311 पर ओपन हुआ और देखते ही देखते यह ₹325.4 के इंट्राडे हाई (उच्चतम स्तर) पर पहुंच गया.

WhatsApp Group 1 Join Now
WhatsApp Group 2 Join Now

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से सुस्ती का सामना कर रहे इस रेलवे स्टॉक को नए कारोबारी ऑर्डर्स ने बड़ी संजीवनी दी है. मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद और आज सुबह आई अच्छी खबरों के कारण निवेशकों ने इस शेयर में जमकर खरीदारी की, जिससे RailTel का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) बढ़कर लगभग ₹10,290 करोड़ के पार पहुंच गया.

₹107.61 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

RailTel के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह कंपनी को मिला एक बड़ा वर्क ऑर्डर है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि उसे कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) से ₹107,60,89,200 (लगभग ₹107.61 करोड़) का घरेलू कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत RailTel को महानदी कोलफील्ड्स के लिए रेंटल बेसिस पर ‘MPLS VPN’ नेटवर्क तैयार करना है.

कंपनी को इस पूरे प्रोजेक्ट को आगामी 60 महीनों यानी 5 साल की अवधि के भीतर पूरा करना होगा. एक्सचेंज रेगुलेटरी के नियमों के अनुसार, इस कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने की अंतिम समय सीमा 30 जून 2031 तय की गई है. इस बड़े ऑर्डर के बाद कंपनी की भविष्य की रेवेन्यू विजिबिलिटी काफी मजबूत दिखाई दे रही है.

ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और गोवा से भी मिले ऑर्डर

महानदी कोलफील्ड्स के अलावा RailTel को इस हफ्ते कई अन्य महत्वपूर्ण सरकारी विभागों से भी काम मिला है. ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने कंपनी को ‘DigiThane सिटिजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म’ के विकास, अपग्रेडेशन और रखरखाव के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) जारी किया है. टैक्स समेत इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹13.60 करोड़ है और यह कॉन्ट्रैक्ट कुल 10 साल की लंबी अवधि के लिए है, जिसे 28 जून 2036 तक पूरा किया जाना है.

इसके साथ ही कंपनी को इस हफ्ते की शुरुआत में यानी 29 जून को गोवा लेबर वेलफेयर बोर्ड से भी ₹27.06 करोड़ का ऑर्डर मिला था. इस प्रोजेक्ट के तहत RailTel को उनके लिए एक एंड-टू-एंड ऑनलाइन पोर्टल तैयार करना है, जिसके काम को पूरा करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.

Also Read: Suzlon Energy को एक बार फिर मिला इस एनर्जी कंपनी से आर्डर, शेयरों में लगा Upper Circuit

वित्तीय नतीजे और लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस

अगर वित्तीय मोर्चे की बात करें तो RailTel का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है. हाल ही में घोषित हुए वित्तीय वर्ष 2026 के चौथी तिमाही (Q4 FY26) के नतीजों के मुताबिक, कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट (शुद्ध लाभ) सालाना आधार पर 35.7% बढ़कर ₹143.52 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹105.78 करोड़ था. वहीं कंपनी का रेवेन्यू भी 27.6% की बढ़ोतरी के साथ ₹1,668.86 करोड़ दर्ज किया गया है.

हालांकि शॉर्ट टर्म में इस शेयर में कुछ गिरावट देखी गई है, जहां साल 2026 में अब तक यह करीब 19% और पिछले एक साल में 28% तक टूटा है. लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इस शेयर ने बेहतरीन रिटर्न दिया है. पिछले 3 सालों में RailTel के शेयर ने निवेशकों को करीब 135% और 5 सालों में 120% से अधिक का शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. बाजार में इस शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹433.95 और निचला स्तर ₹245 है.

Leave a Comment

WhatsApp Share