HAL-BEL-BDL समेत इन Defence Stocks में आयी तूफानी तेज़ी, मिली ₹52000 करोड़ की बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी

सोमवार, 6 जुलाई 2026 को शेयर बाजार में डिफेंस कंपनियों (Defence Stocks) के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है. बाजार खुलते ही डिफेंस सेक्टर के कई बड़े स्टॉक्स रॉकेट की तरह भागने लगे और इनमें 6% तक का बड़ा उछाल दर्ज किया गया. इस तेजी की मुख्य वजह सरकार द्वारा लिया गया एक बड़ा फैसला है, जिसने निवेशकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

WhatsApp Group 1 Join Now
WhatsApp Group 2 Join Now

दरअसल, रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने भारतीय सेनाओं की ताकत बढ़ाने के लिए करीब ₹52,000 करोड़ के बड़े रक्षा खरीद प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है. इस मंजूरी के बाद घरेलू डिफेंस कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जिसका सीधा असर आज उनके शेयर की कीमतों पर दिख रहा है.

Defence Stocks Performance

आज के कारोबारी सत्र में ड्रोन और आधुनिक टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई. Zen Technologies का शेयर 6% से ज्यादा की बढ़त के साथ ₹1,859 पर पहुंच गया. वहीं, ड्रोन बनाने वाली कंपनी ideaForge Technology का स्टॉक भी 5% की मजबूती के साथ ₹863 पर ट्रेड करता दिखा.

PSU की दिग्गज कंपनियों में भी अच्छा एक्शन है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का शेयर करीब 2.14% उछलकर ₹427 पर पहुंच गया, जबकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर में भी लगभग 1% से 2% की तेजी देखी गई और यह ₹4,478 के पार निकल गया. इसके अलावा पारस डिफेंस (Paras Defence) में 5% से 6% और (Data Patterns में 4% की बढ़त दर्ज की गई.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डीएसी की इस बैठक में तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) को आधुनिक हथियारों और सर्विलांस सिस्टम से लैस करने का फैसला लिया गया है. इस मंजूरी के तहत एंटी-ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम ‘आकाश तरंग’ (AKASH TARANG), मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) और वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (V-SHORADS) की खरीद की जाएगी.

Also Read: LIC ने किया 59,725 करोड़ रुपये के बंपर बोनस का ऐलान, फोकस में रहेगा शेयर

वायु सेना के लिए हाई-एल्टीट्यूड सूडो सैटेलाइट (FW-HAPS) और नौसेना के लिए मल्टी इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) की खरीद को मंजूरी मिली है. जानकारों का कहना है कि इन सभी आधुनिक प्रणालियों का निर्माण घरेलू स्तर पर होगा, जिससे भारतीय रक्षा कंपनियों के ऑर्डर बुक को जबरदस्त बूस्ट मिलेगा. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस फैसले के बाद HAL (टारगेट प्राइस ₹5,500) और BEL (टारगेट प्राइस ₹510) जैसी कंपनियों पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग को बरकरार रखा है.

डिफेंस शेयरों में आ रही इस तेजी के पीछे एक और बड़ा कारण पिछले महीने सामने आए देश के मजबूत आंकड़े भी हैं. वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भारत का सालाना डिफेंस प्रोडक्शन ₹1.78 लाख करोड़ के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच चुका है. यह पिछले वित्त वर्ष (2024-25) के ₹1.54 लाख करोड़ के मुकाबले 15.6% की शानदार ग्रोथ को दर्शाता है.

Leave a Comment

WhatsApp Share